दोपहर 3 बजे तक मेघालय चुनाव में 63.91% और नागालैंड चुनाव में 72.99% मतदान हुआ

दोपहर 3 बजे तक मेघालय चुनाव में 63.91% और नागालैंड चुनाव में 72.99% मतदान हुआ

दोपहर 3 बजे तक मेघालय चुनाव में 63.91% और नागालैंड चुनाव में 72.99% मतदान हुआ।

नागालैंड के 60 में से 59 विधानसभा क्षेत्रों में दो हजार दो सौ 91 मतदान केन्‍द्रों पर 13 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वे चार महिलाओं सहित एक सौ 83 प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का निर्णय करेंगे। एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है। दो हजार दो सौ 91 मतदान केन्‍द्रों में से सात सौ 77 को संवेदनशील और सात सौ 20 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। निर्वाचन आयोग ने तीन सौ 87 महिला मतदान केन्‍द्र स्‍थापित किए हैं। इनके अतिरिक्‍त 38 आदर्श, सात युवा और दिव्‍यांगों के लिए तीन मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं। शांति पूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सभी आवश्‍यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। एहतियात के तौर पर सभी जिलों में आज शाम तक के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी है। राज्य के 59 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 1 बजे तक 44 दशमलव सात तीन प्रतिशत वोट डाले गए। मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी फ्रेडरिक रॉय खारकोंगोर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है, वहीं राज्य के पुलिस महानिदेशक डॉ एल आर बिश्नोई ने आकाशवाणी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में कहीं भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। इस बीच मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी अध्य़क्ष कोनराड संगमा ने दक्षिण तुरा विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला। वहीं दूसरे एनपीपी उम्मीदवार और नोंगस्टोइन क्षेत्र से विधायक ने तड़के सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चार्ल्स पिंग्रोप ने भी शिलांग में अपने निर्वाचन क्षेत्र नोंगथिम्मई में मतदान किया, जबकि टीएमसी के एक अन्य उम्मीदवार ए एंड्रयू शुल्लई ने 2 जोवाई में अपना वोट डाला। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पाइनथोरुमख्राह निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार, अलेक्जेंडर लालू हेक ने शिलांग में अपना वोट डाला। दोनों राज्‍योंं में मतगणना 2 मार्च को होगी।

Related posts

Leave a Comment