देश में पिछले 8 वर्ष में घरेलू यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई: ज्योतिरादित्य सिंधिया

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि देश में पिछले आठ वर्ष में घरेलू यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में 49वें राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 में घरेलू यात्रियों की कुल संख्या सात करोड़ 30 लाख थी जो अब बढ़कर चौदह करोड़ चालीस लाख हो चुकी है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पिछले आठ साल में हवाई अड्डों की संख्या भी 74 से बढ़कर 141 हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार, अंतिम छोर तक हवाई कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए छोटे हवाई अड्डे बनाने पर विचार कर रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए एक नई हेलीकॉप्टर नीति भी लेकर आई है।

Related posts

Leave a Comment