केंद्र सरकार ने कहा कि एक अक्टूबर, 2022 को 5जी सेवाओं की शुरुआत के बाद से देश के 742 जिलों में साढ़े चार लाख से अधिक जगहों पर 5जी कनेक्टिविटी उपलब्ध करा दी गई है। संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लगभग 55 हजार गांवों को 4जी कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए 41 हजार 331 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ 41 हजार से अधिक मोबाइल टावरों को मंजूरी दी गई है। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के सभी गांवों तक पहुंच के लिए एक लाख 88 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय पर ‘भारत नेट कार्यक्रम’ में संशोधन किया है।
देश के 742 जिलों में साढ़े चार लाख से अधिक जगहों पर 5G कनेक्टिविटी उपलब्ध