देश आज शहीद दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दे रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शहीद दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को भारत हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि इन महान लोगों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान दिया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी शहीद दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन किया। एक ट्वीट में श्री शाह ने कहा कि इन शहीदों की वीरता और देशभक्ति युगों युगों तक प्रेरणा देती रहेगी।