एशिया कप टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में कल रात दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुपर फोर चरण के अंतिम मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। श्रीलंका को जीत के लिए एक सौ 22 रन चाहिये थे और उसने पांच विकेट 18 गेंद शेष रहते ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। पथुम निशंका ने श्रीलंका के लिए 48 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए। इससे पहले पाकिस्तान की पूरी टीम 19 ओवर और एक गेंद में 121 रन के स्कोर पर आउट हो गई। बाबर आजम ने 29 गेंदों पर 30 रन बनाए। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने तीन विकेट लिए। दोनों टीमों के बीच रविवार को फाइनल खेला जाएगा।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...