दिल्ली में आज से 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल आंशिक रूप से खुल जाएंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश के अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूलों में दाखिला और काउंसिलिंग के अलावा बोर्ड परीक्षा से संबंधी प्रायोगिक कार्यकलापों के लिए स्कूल जा सकते हैं। इसके अलावा स्कूलों में स्वास्थ्य जांच संबंधी सेवाएं भी दोबारा शुरू करने की अनुमति दी गई है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश जारी करेगा ताकि कोविड मानकों के अनुपालन के साथ-साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
आज से कोविड प्रतिबंधों में और छूट दी जा रही है। सरकार के दिशा-निर्देशों के कड़े अनुपालन के साथसाप्ताहिक बाजार खोले जाएंगे। किसी भी अवैध साप्ताहिक बाजार को खोलने की अनुमति नहीं होगी।