राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-(NIA) की विशेष अदालत ने आज कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को आतंकियों को धन मुहैया कराने के एक मामले में दोषी करार दिया है। मलिक को दोषी ठहराते हुए अदालत ने यासीन मलिक से अपना वित्तीय आकलन पेश करने को कहा। इसके अलावा एन.आई.ए. को निर्देश दिया गया कि वह मलिक के वित्तीय आकलन के बारे में अपनी विस्तृत रिपोर्ट अदालत में पेश करे।
इससे पहले NIA के विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने मलिक और अन्य लोगों के खिलाफ इस वर्ष मार्च में गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम के अंतर्गत आरोप तय किये थे। इस मामले में मलिक को सजा के बारे में सुनवाई 25 मई को होगी।