दिल्‍ली के पास फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला आज से शुरू हो रहा है

35वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला आज दिल्ली के पास फरीदाबाद में शुरू होगा। चार अप्रैल तक चलने वाले मेले का उद्घाटन आज शाम हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। कोविड महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान देश की समृद्ध, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जायेगा।

इस मेले में जम्‍मू एवं कश्‍मीर एक थिंक स्‍टेट के रूप में हिस्‍सा ले रहा है, जो विभिन्‍न कला रूपों और हस्‍तशिल्‍प के माध्‍यम से अपनी अनूठी संस्‍कृति तथा समृद्ध विरासत को प्रदर्शित कर रहा है। वैष्‍णो देवी मंदिर, अमरनाथ मंदिर, कश्‍मीर से वास्‍तुकला का प्रतिनिधित्‍व करने वाला अपना घर और स्‍मारक द्वार मुबारक मंडी जम्‍मू की प्रतिकृतियां इस साल के सूरजकुंड मेले का मुख्‍य आकर्षण होंगे। इस मेले में 20 से अधिक देश भाग ले रहे हैं और उज्‍बेकिस्‍तान भागीदार देश है। यह मेला लोगों के लिए दोपहर साढ़े बारह बजे से रात्रि के साढ़े नौ बजे तक खुला रहेगा।

Related posts

Leave a Comment