दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रमुख नेता नामांकन भर रहे हैं। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और भारतीय जनता पार्टी नेता प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से पर्चे भरे। भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने भी मालवीय नगर सीट से नामांकन दाखिल किया। भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से अपना पर्चा भरा। रमेश बिधूड़ी मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ मैदान में हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्यों के आधार पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास दिल्ली के लिए कोई दृष्टिकोण नहीं है। भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट जीतने का विश्वास व्यक्त किया।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...