दिल्ली में आम आदमी पार्टी की शैली आबरॉय महापौर चुनी गई है। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को पराजित किया। शैली आबरॉय को डेढ़ सौ जबकि रेखा गुप्ता को एक सौ 16 वोट मिले। शैली आबरॉय पिछले दस वर्षों में दिल्ली की पहली महापौर चुनी गई है।
उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद दिल्ली में महापौर का चुनाव हुआ। न्यायालय ने मनोनीत पार्षदों को मतदान में भाग न लेने का आदेश दिया था। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मतभेद के कारण तीन बार महापौर के चुनाव टालने पडे। दिसंबर में दिल्ली नगर निगम के चुनावों में आम आदमी पार्टी को एक सौ 34 , भाजपा को एक सौ चार और कांग्रेस को नौ सीटें मिली थी।