दिल्ली और एनसीटी में आज वायु गुणवत्ता मध्यम स्तर रही। शुष्क क्षेत्रों से धूल उड़ाती हवाओं के साथ राष्ट्रीय राजधानी के ऊपर प्रदूषण का स्तर पीएम-10 (पर्टिकुलेट मैटर) के कारण बढ़ेगा और वायु गुणवत्ता में गिरावट आए। वायु गुणवत्ता में 29 और 30 जून, 2021 को कुछ और गिरावट आएगी हालांकि यह मध्यम स्तर के आसपास ही बनी रहेगी। अगले 5 दिनों के दौरान वायु गुणवत्ता के मुख्यत: संतोषजनक से मध्यम स्तर के बीच रहने का अनुमान।
दिल्ली में आज को उत्तर-पश्चिमी दिशा से सतह पर 04 से 10 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलेंगी। आंशिक बादल भी छा सकते हैं। 29 जून को भी दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी दिशा से 20 से 24 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आंशिक बादल भी छाने का अनुमान है। हवाओं की रफ्तार दिन में कुछ समय के लिए 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। साथ ही बादलों की गर्जना के साथ बौछारें भी गिर सकती हैं। 30.06.2021 को दिल्ली में 12 से 28 किमी प्रतिघंटे की गति से पश्चिमी हवाएँ आ सकती हैं। आंशिक बादल छाने और हवाओं की रफ्तार कुछ समय के लिए 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक होने का अनुमान है।
दिल्ली के ऊपर आने वाली हवाओं की अधिकतम मिश्रण गहराई आज 3500 मीटर, 29 जून को 4400 मीटर और 30 जून को 3750 मीटर रहने की संभावना है। अधिकतम वेंटीलेशन इंडेक्स आज लगभग 17500 एम2/एस, 29.06.2021 को 50000 एम2/एस और 30.06.2021 को 31500 एम2/एस रहने का अनुमान है। यदि हवाओं की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे से कम हो और न्यूनतम वेंटीलेशन इंडेक्स 6000 एम2/एस से कम हो तो हवाओं में मौजूद प्रदूषण को साफ करने में मदद नहीं मिलती है।