दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में वर्षा और हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर 207 दशमलव सात-एक मीटर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे अधिक जल स्तर है। आज संवाददातओं से बातचीत में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा गया है। मुख्यमंत्री ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से घर खाली करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से घर खाली करने का अनुरोध किया