दिल्ली के प्रगति मैदान से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

दिल्ली के प्रगति मैदान से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर और शोभा करंदलाजे भी हिस्सा ले रहे हैं।

‘आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम)’ प्रगतिशील स्वतंत्र भारत के 75 गौरवशाली वर्षों का स्मरण करने वाला एक सतत उत्सव है। भारत सरकार की इस पहल का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र की उपलब्धियों को प्रकाश में लाना है। ‘आजादी का अमृत महोत्सवभारत के लोगों को समर्पित है जिन्होंने देश के विकास और इसकी विकासवादी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नागरिकों को अपने घरों में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 13 से 15 अगस्त 2022 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और उन्हें भारत की यात्रा और इस महान राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वालों की याद दिलाना है। पिछले वर्ष, यह अभियान बेहद सफल रहा था जिसमें करोड़ों परिवारों ने अपने घरों में तिरंगा फहराया और छह करोड़ लोगों ने हर घर तिरंगा वेबसाइट पर तिरंगा फहराते हुए सेल्फी अपलोड की।

Related posts

Leave a Comment