दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार होने के बाद राजधानी में लागू ग्रेप-4 के प्रतिबंधों को हटा लिया गया

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार होने के बाद राजधानी में लागू ग्रेप-4 के प्रतिबंधों को हटा लिया गया

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार होने के बाद राजधानी में लागू ग्रेप-4 (ग्रेडेड रिस्‍पॉन्‍स एक्‍शन प्‍लान) के प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। यह निर्णय दिल्‍ली शहर के अति गंभीर श्रेणी से बाहर आने के बाद लिया गया है। इन प्रतिबंधों के हटने के साथ ही, राजधानी में निर्माण कार्य और वाहनों के आवागमन फिर से शुरू हो सकेगा।

दिल्ली में प्रदूषण के बढते स्‍तर को देखते हुये ग्रेप-4 चरण को लागू किया गया था। जिसके तहत राजधानी में ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध था। केवल आवश्यक सामान ले जाने वाले और सीएनजी वाहनों को दिल्‍ली प्रवेश करने की अनुमति थी।

Related posts

Leave a Comment