त्रिपुरा में धनपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीटों पर 5 सितम्बर को होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज

त्रिपुरा में धनपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीटों पर 5 सितम्बर को होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज

त्रिपुरा में धनपुर और बॉक्सानगर विधान सभा सीटों पर अगले महीने की 5 तारीख को होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। बॉक्सानगर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तफ्फजल हुसैन के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे अनुशासनहीन पार्टी बताया।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में कांग्रेस धीरे-धीरे अपना अस्तित्व खोती जा रही है। 2028 में अगले विधान सभा चुनाव तक, गठबंधन में उपचुनाव लड़ रही कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गौण हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सीपीआई (एम) आम लोगों के मुद्दों से अनभिज्ञ हैं और भारतीय जनता पार्टी लोगों के विकास के लिए काम कर रही है। राज्य में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बढ़ावा दिया जा रहा है। सीपीआई (एम) ने बॉक्सानगर से मिज़ान हुसैन को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, धनपुर में भारतीय जनता पार्टी की बिंदू देबनाथ का मुकाबला सीपीआई (एम) के कौशिक चंदा से है।

उपचुनाव के नतीजे अगले महीने की 8 तारीख को घोषित किए जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment