त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कल भारतीय जनता पार्टी और इंडिजिनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा- आईपीएफटी ने एक बार फिर गठबंधन को जारी रखने का निर्णय लिया। आईपीएफटी के नेताओं ने राज्य में जनजातीय लोगों के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की। सीटों को लेकर हुए समझौते के अनुसार, भाजपा 55 और आईपीएफटी पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने त्रिपुरा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हैं। इस बीच, त्रिपुरा की पश्चिमी जिला पुलिस ने शराबरोधी अभियान के तहत हरिकांतपाड़ा और गबर्डी इलाकों से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। त्रिपुरा पुलिस ने कल तेलियामुरा के हवैलबाड़ी इलाके से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भी बरामद किए।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...