त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों के लिए 92 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान

त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों के लिए 92 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान

त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों के लिए कल हुआ मतदान कुछ मामूली घटनाओं को छोडकर शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न हुआ। राज्य में 92 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है। मुख्य चुनाव अधिकारी किरण गीत्ते ने आकाशवाणी को बताया कि राज्‍य के लोगों ने हर बार की तरह इस बार भी चुनाव में सबसे अधिक मतदान की अपनी परम्‍परा बरकरार रखी है।

मेघालय में स्टार प्रचारक और राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता प्रचार के लिए दौरे पर हैं। राज्य की सभी 60 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिमी गारो पर्वतीय क्षेत्र में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इधर भाजपा के वरिष्ठ नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा है कि पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो गारो और खासी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। एनपीपी के नेता मार्केज एन मराक और अगाथा संगमा ने गारो पर्वतीय क्षेत्र में कई सभाओं को संबोधित किया। एनपीपी नेता मराक ने कहा कि मेघालय में तृणमूल कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है और चुनाव में पार्टी को भारी पराजय का सामना करना पड़ेगा।

नागालैंड में 27 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी. एल. संतोष आज राज्‍य के विभिन्न भागों में प्रचार करेंगे।

Related posts

Leave a Comment