त्रिपुरा: अगरतला में आज मुख्‍यमंत्री मानिक साहा की अध्‍यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई जिसमें बाढ की स्थिति पर चर्चा की गई

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में आज मुख्‍यमंत्री मानिक साहा की अध्‍यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई जिसमें बाढ की स्थिति पर चर्चा की गई। इस बैठक में सभी दलों के नेताओं ने भाग लिया और बाढ प्रभावितों को राहत उपलब्‍ध कराने के उपायों पर विचार किया। बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मानिक साहा ने कहा कि प्रारम्भिक अनुमानों के अनुसार राज्‍य को बाढ से 15 हजार करोड रूपये का नुकसान पहुंचा है।

Related posts

Leave a Comment