तेलंगाना में विधान परिषद की 12 सीटों के लिए 96 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

तेलंगाना में विधान परिषद की 12 सीटों के लिए 96 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

तेलंगाना में नौ पूर्ववर्ती जिलों के स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों (एलएसी) में विधान परिषद की 12 सीटों के लिए 96 उम्मीदवारों ने कल नामांकन पत्र दाखिल किए। पर्चे जमा करने का कल आखिरी दिन था।

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 नवम्बर है और मतदान 10 दिसंबर को होगा।मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार इन उम्मीदवारों में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति- टी.आर.एस. के 12 और कांग्रेस के पांच सदस्य तथा अन्य निर्दलीय भी शामिल हैं। अगले वर्ष 4 जनवरी को खाली होने वाली इन सीटों पर फिलहाल टी.आर.एस का कब्जा है।

तेलंगाना राष्ट्र समिति ने अपने मौजूदा सात सदस्यों- पी. श्रीनिवास रेड्डी, के. कविता, टी. भानुप्रसाद राव, के. नारायण रेड्डी, के. दामोदर रेड्डी, पी. महेंद्र रेड्डी और एस. राजू को फिर से टिकट दिया है। शेष पांच सीटों के लिए नए उम्मीदवारों एल. रमना, टी. मधु, एम.सी. कोटि रेड्डी, डी, विट्ठल और डॉ यादव रेड्डी को चुना गया है।

कांग्रेस की तरफ से नामांकन दाखिल करने वालों में जी. नारायण रेड्डी, एम. श्रीशैलम और के. गिरी, टी. निर्मला और आर. नागेश्वर राव शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment