तेलंगाना में पिछले 24 घंटे के दौरान मूसलाधार वर्षा के कारण राज्‍य के कई जिले प्रभावित

तेलंगाना में पिछले 24 घंटे के दौरान मूसलाधार वर्षा के कारण राज्‍य के कई जिले प्रभावित

तेलंगाना में, विशेषकर उत्‍तरी जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान मूसलाधार वर्षा से राज्‍य के कई हिस्सों में जनजीवन पर असर पड़ा है। राज्य में गोदावरी सहित कई नदियां उफान पर हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण ओडिशा और उत्‍तरी आन्‍ध्रप्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले दो दिनों में पश्‍चिम-उत्‍तर पश्‍चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान कोमाराम-भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्माल और निजामाबाद जिलों में कुछ स्‍थानों पर तेज वर्षा का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया है।

इस वर्ष तेलंगाना में सामान्य से 19 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। राज्‍य सरकार ने वर्षा ग्रस्त जिलों और वृहत हैदराबाद नगर निगम क्षेत्र में कार्यालयों और शैक्षिक संस्‍थानों में आज लगातार दूसरे दिन भी अवकाश घोषित किया है। मुख्‍यमंत्री के. चन्‍द्रशेखर राव ने जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए जिला प्रशासनों से हरसंभव कदम उठाने को कहा है।

Related posts

Leave a Comment