तेलंगाना के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ई राजेन्द्र आज सुबह दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए

तेलंगाना के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ई राजेन्द्र आज सुबह दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। राज्य कैबिनेट से निकाले जाने के बाद उन्होंने सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति और हुजुराबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में त्यागपत्र दे दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र प्रधान ने ई राजेन्द्र को पार्टी सदस्यता जारी कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के तेलंगाना प्रभारी तरूण चुग, गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बी संजय भी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment