तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने संसद के अनुमोदन के बाद स्वीडन की नाटो सदस्यता को स्वीकृति दी

तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने संसद के अनुमोदन के बाद स्वीडन की नाटो सदस्यता को स्वीकृति दी

तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने संसद के अनुमोदन के बाद स्वीडन की नाटो सदस्यता को स्वीकृति दे दी है। राष्ट्रपति एर्दोगन ने नॉर्डिक देश के सैन्य गठबंधन में शामिल होने के आदेश पर हस्ताक्षर कर संबंधित प्रोटोकॉल को मंजूरी दी। कानून अब लागू हो गया है।

नाटो में एक नए सदस्य को शामिल करने के लिए संगठन के सभी सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होती है। केवल हंगरी ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

अमेरिका ने इस कदम का स्वागत किया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि वे स्वीडन की नाटो सदस्यता के समर्थन के लिए तुर्किए के निर्णय का स्वागत करते हैं।

Related posts

Leave a Comment