तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने लोगों से अपील की है कि वे हर समय कोविड दिशा निर्देशों का पालन करें तथा पूरी तरह एहतियात बरतें। आज जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि कोविड के नये मामलों में कमी आने के बावजूद राज्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
राज्य के 27 जिलों में आज से लॉकडाउन में ढील दी जा रही है, जो इस महीने की 21 तारीख तक लागू रहेगी। मुख्यमंत्री स्टालिन ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकार द्वारा साझा किए गए एक विशेष वीडियो में कोविड रोकथाम पर अपनी सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण देते हुए जोर दिया है कि अगर कोई भी कोविड नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। स्टालिन ने सभी दुकानदारों और छोटे विक्रेताओं से सामाजिक दूरी की प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। शराब की दुकानों पर, कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन होने पर उन दुकानों को बंद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से सरकार के साथ सहयोग करने की अपील भी की है।