क्रिकेट में भारतीय टीम प्रबंधन ने निश्चय किया है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद खिलाड़ियों को मानसिक थकान और बायोबबल से राहत देते हुए तीन हफ्ते की छुट्टी दी जाएगी। डब्ल्यू टी.सी. फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून को साउथहम्टन में खेला जाएगा। इसके बाद खिलाड़ियों को तीन हफ्ते की छुट्टी के बाद 14 जुलाई से इंग्लैंड के साथ शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला के अभ्यास के लिए दोबारा मैदान में बुलाया जाएगा। इस बीच श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने 9 जून को इंग्लैंड दौरे के लिए बिना अनुबंध के जाना स्वीकार कर लिया है। इससे पहले कुछ शर्तों को लेकर 38 खिलाड़ियों ने अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...