टयूनीशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति मोंसेफ मरजौकी को अव्यवस्था उकसाने के आरोप का दोषी पाया है और उन्हें आठ वर्ष की कारावास की सजा सुनाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोंसेफ मरजौकी फ्रांस में हैं और सुनवाई के समय अदालत में मौजूद नहीं थे। वह वर्ष 2011 में अरब स्प्रिंग क्रांति के बाद लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले राष्ट्राध्यक्ष हैं।
अदालत के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह निर्णय मोंसेफ मरजौकी के उन बयानों के आधार पर है जो उन्होंने पेरिस में अपने भाषण में दिये थे।
