यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने कहा है कि ज़ेपोरजिया स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया कि शुरू में उन्हें घटनास्थल पर जाने से रोका गया।
सूत्रों ने बताया कि आज तड़के दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। क्षेत्रीय राज्य प्रशासन के प्रमुख अलेक्जेंडर स्तरूख ने बताया कि ज़ेपोरजिया का बिजली संयंत्र अब सुरक्षित है।