जम्मू-कश्मीर में, सुरक्षा बलों ने आज राजौरी के सीमावर्ती जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक ड्रोन को मार गिराया। बीती रात नियंत्रण रेखा के पास बेरी पाटन और सियोट के इलाकों में आसमान में संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया, जिसमें एक ड्रोन को मार गिराया गया। ड्रोन से जुड़े पैकेट से एके राइफल की कुछ मैगजीन, एक सीलबंद पैकेट और नकदी बरामद की गई है। इलाके के कई गांवों में तलाशी अभियान जारी है और कुछ और बरामदगी होने की उम्मीद है। आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हथियारों, नकदी और नशीले पदार्थों की तस्करी के लगातार किये जा रहे प्रयास अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा दोनों पर सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी चुनौती है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...