जम्मू-कश्मीर में दो विश्व विख्यात विशिष्ट उत्पाद भदरवाह राजमा और रामबन सुलई शहद को महत्वपूर्ण जीआई टैग मिल गया है। इन दो लोकप्रिय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह पहचान मिली है। जम्मू के कृषि और कल्याण विभाग की पहल पर इन उत्पादों को जीआई टैग मिला है। अब कोई तीसरा पक्ष अनाधिकृत रूप से इन उत्पादों का कारोबार नहीं कर सकता। इस टैग से इन दोनों उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही क्षेत्र में सामाजिक आर्थिक विकास तेज होगा।
जम्मू-कश्मीर में भदरवाह राजमा और रामबन सुलई शहद को महत्वपूर्ण जीआई टैग मिला