आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए
जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा जिले के वटरीना गांव में आज आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि पुलिस और राष्ट्रीय राइफल के संयुक्त दल ने वटरीना गांव में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बलों का यह दल संदिग्ध स्थान की तरफ बढ़ा, तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलिया चलाईं। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों से गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। ब्यौरे की प्रतीक्षा है।