जम्मू-कश्मीर में BSF ने भारतीय सीमा में घुसपैठ के अलग-अलग प्रयासों को विफल किया

जम्मू-कश्मीर में BSF ने भारतीय सीमा में घुसपैठ के अलग-अलग प्रयासों को विफल किया

जम्मू-कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल ने जम्मू संभाग में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से भारतीय सीमा में घुसपैठ के अलग-अलग प्रयासों को विफल कर दिया है। इस कार्रवाई में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार गिराया गया और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि बल के सतर्क जवानों ने आज तड़के जम्मू के अरनिया सेक्टर और सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया। बल के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को अरनिया सेक्टर में सीमा पर लगी बाड़ की ओर आक्रामक रूप से आते देखा और उस पर गोलियां चला दी।

एक अन्य घटना में बल के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को उस समय पकड़ लिया जब वह रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद सीमा पर लगी बाड़ के पास पहुंच गया था।

Related posts

Leave a Comment