जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया

कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने कल बारामुला जिले में आतंकी गुट के एक सहयोगी आंतकी को गिरफ्तार किया। सूचना मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने तारजू पुलिस स्टेशन के पास रेल गुजरने वाले पुल के निकट हैगाम में एक साझा मोबाईल वाहन चेक पोस्ट स्थापित किया। तलाश अभियान के दौरान इस स्थान से भागने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उस व्यक्ति से दहशत फैलाने वाली सामग्री और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि वह जैश-ए-मोहम्मद के सहयोगी के तौर पर काम कर रहा था। वह आंतकी सुरक्षा बलों और नागरिकों पर आतंकी हमले करने की फिराक में था। तारजू पुलिस स्टेशन में कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Related posts

Leave a Comment