जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को सहयोग और धन मुहैया करने के मामलेमें जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई ने किश्तवाड़ जिले में पांच आतंकवादियों के घरों पर छापे मारे। ये घर उन आतंकवादियों के थे, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से आतंकी गतिविधियां चला रहे थे और क्षेत्रमें आतंकवाद को फिर सक्रिय करने की कोशिशों में लगे थे। इन आतंकवादियों की पहचान शहनवाज़, नईम अहमद, मोहम्मद इकबाल, शहनवाज़ कंथ और जाविद हुसैन गिरी के रुप में हुई है। किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान इस गैर-कानूनी गतिविधि में आतंकवादियों के जिन सहयोगियों की पहचान की गई है, उन्हें भी सजा मिलेगी
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की अदालत से तलाशी वांरट प्राप्त करने के बाद किश्तवाड़ जिले के विभिन्न इलाकों में आतंकवादियों के घरों पर तलाशी ली। विशेष जांच इकाई के पांच दलों ने पुलिस के साथ मिलकर छापे मारे। जम्मू की विशेष एनआईए अदालत ने 26 अप्रैल को किश्तवाड़ के 23 आंतकवादियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किये थे, जो सीमा पार से आंतकी गतिविधियां चला रहे थे। इससे पहले 13 आतंकवादियों केखिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किये गए थे।