केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में अवन्तीपुरा क्षेत्र के चारसू गांव में आज सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में एक आतंकवादी मारा गया। सुरक्षाबलों के संयुक्त दल ने इस क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इस बीच अंतिम समाचार मिलने तक इलाके में अभियान जारी है।