जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आज नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग के विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया। यह घटना केरनी सेक्टर में अग्रिम क्षेत्र के एक गांव में हुई जब गश्त लगाने के दौरान जवान के कदम दुर्घटनावश बारूदी सुरंग पर पड़ गए। घायल जवान को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ को रोकने के लिए लगाई गई अवरोध प्रणाली के भाग के रूप में अग्रिम क्षेत्रों में बारूदी सुरंगें लगाई गई हैं जो अक्सर बारिश में धुल जाती हैं और इसके कारण ऐसी घटनाएं होती हैं। हालांकि खराब मौसम को देखते हुए नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के आस-पास सतर्कता बढा दी गई है ताकि सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम किया जा सके। इस बीच सेना और पुलिस ने मिलकर आज सुबह मेंढर सेक्टर में गुरसाई टॉप, सिधारा और आस-पास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया।
Related posts
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...