जम्मू-कश्मीर के नरवाल क्षेत्र में आज हुए दो संदिग्ध विस्फोटों में छह लोग घायल हो गए हैं। ट्रकों के हब माने जाने वाले नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड नंबर सात में संदिग्ध धमाकों की सूचना मिली है। जम्मू क्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि दो वाहनों में हुए विस्फोटों में छह लोग घायल हुए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर हैं और आगे की जांच जारी है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...