जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में पकल दुल परियोजना से जुड़े एक क्रूजर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मृत्यु हो गई और दो घायल हो गए। परियोजना के श्रमिकों को लाने और ले जाने वाला क्रूजर वाहन सड़क से फिसलकर बांध परियोजना के पास एक गहरे गड्ढे गिर गया। प्रधानमत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि घायलों को किश्तवाड़ और डोडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने इस घटना पर किश्तवाड़ के उपायुक्त डॉक्टर देवांश यादव से बात की। राहत और बचाव कार्य जारी है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में क्रूजर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मृत्यु, दो घायल