जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मारे गये

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मारे गये

केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के दूरू इलाके के क्रीरी में आज शाम सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है।

इस बीच, श्रीनगर पुलिस और भारतीय सेना की दूसरी राष्ट्रीय राइफल्स ने श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके बेमिना से चार पिस्तौल के साथ चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्‍यौरे की प्रतीक्षा है।

Related posts

Leave a Comment