तमिलनाडु: चेन्नई में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के अपने शुरुआती मैच में भारत ने चीन को 7-2 से हराया। इस जीत के साथ, भारत बेहतर गोल अंतर के आधार पर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अगला मुकाबला आज जापान से होगा।
भारतीय हॉकी खिलाड़ी हार्दिक सिंह ने कहा, “एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पहली बार भारत में हो रही है इसलिए यहां का माहौल बहुत अच्छा है और हम यहां खेलने का आनंद ले रहे हैं। हमारी टीम की रणनीति अच्छी शुरुआत करने और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने की है।”