चीन ने म्यांमार होकर सड़क के रास्‍ते नये व्‍यापार मार्ग का पहला परीक्षण किया

चीन ने म्यांमार की सैन्‍य सरकार को समर्थन देने के प्रयासों के तहत म्यांमार होकर सड़क के रास्‍ते नये व्‍यापार मार्ग का पहला परीक्षण किया है। सरकारी मीडिया के हवाले से स्‍थानीय मीडिया ने खबर दी है कि चीन का एक विशेष दूत अभी हाल में म्यांमार गया था जो म्‍यांमा के साथ संबंध मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल समझी जा रही है।

चीन म्यांमार गलियारे से पहला परीक्षण काफिला पिछले महीने गया था, जिसमें करीब साठ कन्‍टेनर सड़क मार्ग से यंगून से चीन के सीमावर्ती क्षेत्र चिन श्‍वे ह्यू भेजे गये थे। इस तरह पूर्वी और दक्षिणी चीन से एक तरफ के सफर में समुद्री मार्ग के मुकाबले 20 से 22 दिन की बचत हो सकेगी।

Related posts

Leave a Comment