केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से फोन पर बातचीत कर चक्रवात मिचौंग की स्थिति के बारे में जानकारी ली। अमित शाह ने एम.के. स्टालिन को केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उत्तरी तमिलनाडु के आसपास अभी भी मंडरा रहा चक्रवात भीषण चक्रवाती तूफान बन गया है। राज्य सरकार के अनुरोध पर सेना ने आज बाढ़ राहत अभियान शुरू किया।
ताजा जानकारी के अनुसार चेन्नई में आए चक्रवात मिचौंग से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, सेना के अथक प्रयासों ने आज दोपहर 2 बजे तक 200 से 300 व्यक्तियों को सफलतापूर्वक निकाला और राहत सहायता प्रदान की। राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है इसलिए अड्यार नदी में अतिरिक्त पानी धीरे धीरे जा रहा है।