गोवा मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री शामिल किये गये

गोवा मंत्रिमंडल का आज विस्‍तार किया गया। मंत्रिमंडल में तीन नये मंत्री शामिल किये गये हैं। ये है- महाराष्‍ट्रवादी गोमांतक पार्टी के सुदिन धावलीकर और भारतीय जनता पार्टी के विधायक नीलकंठ हालारंकर और सुभाष फलदेसाई।

राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई ने आज राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में इन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर प्रमोद सावंत और मंत्रिमंडल के अन्‍य सदस्‍य भी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment