इस वर्ष का गृहमंत्री विशेष अभियान पुरस्कार चार विशेष अभियानों को दिया जा रहा है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के कई अधिकारी और कर्मी तथा विभिन्न राज्य और संगठन इस पुरस्कार के लिए चयनित हुए हैं।
गृह मंत्रालय के अनुसार यह पुरस्कार आतंकरोधी कार्रवाई, सीमा पर कार्रवाई, शस्त्र नियंत्रण, मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम और बचाव अभियान जैसे क्षेत्रों में विशेष अभियान के लिए दिया जाएगा।
इस पुरस्कार की शुरुआत 2018 में हुई थी। इसका उद्देश्य उन अभियानों को स्वीकृति देना है, जिनमें देश, राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों की सुरक्षा के लिए अधिक महत्व और उच्चस्तरीय योजना निहित हो। ऐसे अभियान जिनमें समाज के बड़े वर्ग की सुरक्षा के लिए विशेष महत्व हो