गृहमंत्री अमित शाह ने जैसलमेर के तनोट क्षेत्र में विजय स्‍तम्‍भ पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

गृहमंत्री अमित शाह ने जैसलमेर के तनोट क्षेत्र में विजय स्‍तम्‍भ पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के राजस्‍थान दौरे पर हैं। अमित शाह आज सवेरे जैसलमेर में भारत-पाकिस्‍तान सीमा क्षेत्र के निकट तनोट मन्दिर पहुंचे। उन्‍होंने वहां सीमा पर्यटन विकास परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना से सीमा क्षेत्र में पर्यटक सुविधाओं में वृद्धि होगी। गृहमंत्री ने तनोट में विजय स्‍तम्‍भ पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्‍होंने तनोट देवी मन्दिर में पूजा-अर्चना भी की। हमारे संवाददाता ने बताया है कि 1971 के भारत-पाकिस्‍तान युद्ध में भारतीय सैनिकों ने तनोट के निकट स्थित लोंगेवाला सीमा चौकी पर महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अमित शाह, बाद में तनोट से जोधपुर के लिए रवाना हो गये। वे वहां भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्‍ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक के समापन सत्र को सम्‍बोधित करेंगे। वे भाजपा के बूथ स्‍तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे।

Related posts

Leave a Comment