जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा देने के बारे में बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि चुनाव के बाद राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची बनाने की तैयारी की प्रक्रिया पूरी होने वाली है और निर्वाचन आयोग वहां चुनाव कराने पर निर्णय लेगा। अनुच्छेद-370 पर अमित शाह ने कहा कि 1950 से यह हमारे एजेंडे में था कि जम्मू-कश्मीर को 370 को हटाना है। उन्होंने कहा कि इसे हटाए जाने के बाद राज्य में विकास कार्यों में तेजी आई है और आतंकवादी गतिविधियों में भी उल्लेखनीय रूप से कमी हुई है।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल कर दिया जाएगा