गृह मंत्री अमित शाह कल कर्नाटक में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल उत्तरी कर्नाटक के धारवाड़ में कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय के परिसर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। आज बेंगलुरु में कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि राज्य में फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना से देश में अपराधों से निपटने और अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस विकास परियोजना के साथ अमित शाह धारवाड़ में एक रोड शो करेंगे और बेलगावी जिले में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री हुबली में बी वी भूमारेड्डी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्लेटिनम जुबली समारोह में भी भाग लेंगे। वह भगवान शंबुलिंगेश्वर के दर्शन करेंगे और धारवाड़ में बासवन्ना देवरा मठ जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment