गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंपी

गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंपी

गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। सूत्रों ने कहा है कि अब एजेंसी आतंकी हमले की घटना की औपचारिक जांच करेगी।

इससे पहले एनआईए की टीम ने आतंकी हमले वाली जगह का दौरा किया था। यह हमला इसी महीने की 22 तारीख को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन वन क्षेत्र में हुआ था, जिसमें 26 लोग मारे गए और कई अन्‍य घायल हुए।

Related posts

Leave a Comment