उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। आज नई दिल्ली में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा है कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि गुणवत्ता हमारे उत्पादों और सेवाओं की आधारशिला होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सभी हितधारकों के प्रयासों से ही संभव है। पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि हमें उत्पादन और सेवाओं के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और सेवाओं की छवि बनानी होगी और भारत सभी के प्रयासों से शीर्ष पर पहुंच सकता है। पीयूष गोयल ने कहा कि हमें गुणवत्ता अधिकारों के प्रति सचेत रहना होगा।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...