गुजरात सरकार ने ‘उद्योगों को सहायता योजना’ के अन्तर्गत एक ही दिन में 12 हजार 703 करोड़ रुपये के 16 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

गुजरात सरकार ने आज ‘उद्योगों को सहायता योजना’ के अन्तर्गत एक ही दिन में 12 हजार 703 करोड़ रुपये के 16 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे राज्य में लगभग 13 हजार आठ सौ प्रस्तावित रोजगार के अवसर सृजित होंगे। राज्य के उद्योग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि योजना के तहत 67 हजार 555 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के साथ 36 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए हैं। राज्य सरकार ने इस योजना की शुरुआत अक्टूबर 2022 में की थी।

Related posts

Leave a Comment