गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कल सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात की नवासी सीटों के लिए मतदान होगा।
कल सुबह जब गुजरात के पहले चरण के चुनाव में दो करोड़ 39 लाख से ज्यादा मतदाता मतदान करने की तैयारी में होंगे तब अरब सागर के एक द्वीप के अलावा जहाज के एक कंटेनर में बने खास मतदान केंद्र पर और गिर के घने जंगल में मात्र एक वोटर के लिए भी चुनाव आयोग की पूरी टीम मुस्तैद खड़ी होगी। पहले चरण के 19 जिलों में बने 25 हजार 403 मतदान केंद्रों में से 18 पर सिर्फ युवा कर्मचारी होंगे। वहीं, 611 सखी पोलिंग बूथ पर पुलिस से लेकर मतदान कर्मचारी तक सब महिलाएं होंगी। इसके साथ ही हर निर्वाचन क्षेत्र में एक मॉडल मतदान केंद्र होगा और दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित मतदान केंद्र भी होंगे।
इस बीच, दूसरे चरण के चुनाव के लिए मध्य और उत्तरी गुजरात में प्रचार तेज़ हो गया है। इस चरण में पांच दिसंबर को मतदान होगा।
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना आठ दिसंबर को होगी।