गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नाम वापस लेने का कल अंतिम दिन है। इस चरण के लिए पहली दिसम्बर को वोट डाले जाएंगे।
गुजरात में चुनाव आयोग मतदाताओं की सुविधा के लिए गिर के जंगल से लेकर एक शिपिंग कंटेनर और दुर्गम द्वीपों तक में अनूठे मतदान केंद्र स्थापित कर रहा है। खास बात यह है कि गिर नेशनल पार्क के अंदर यह मतदान केंद्र केवल एक मतदाता के लिए स्थापित किया जा रहा है। वहीँ, दो सौ 17 मतदाताओं की सुविधा के लिए भरूच जिले के एक द्वीप आलिया बेट पर एक शिपिंग कंटेनर में मतदान केंद्र स्थापित बनाया जाएगा। इससे पहले यहाँ के मतदाताओं को वोट डालने के लिए करीब 82 किमी का सफर तय करना पड़ता था। इसीतरह, शियाल बेट नाम के एक और द्वीप पर भी करीब पांच हजार मतदाताओं के लिए ऐसे ही अनूठे मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।